फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two sadhu found dead in jammu

जम्मू शहर के परेड और हरकी पौड़ी में दो साधुओं के शव बरामद

Thu, 13 Oct 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Oct 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
two sadhu found dead in jammu
दो साधुओं के शव बरामद - फोटो : Demo Pic.
जम्मू शहर के अलग-अलग दो स्थानों पर दो साधुओं के शव बरामद हुए हैं। एक की आयु करीब 70 साल बताई जा रही है और दूसरे की 35 साल। शवों को जीएमसी के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत परेड में साधु का शव बरामद हुआ। लोगों ने साधु के बेसुध होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा शव बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हरकी पौड़ी में मिला। हरकी पौड़ी मंदिर के पुजारियों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। दोनों साधुओं की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed