फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Court directs SSP to register FIR against accused DSP

24 घंटे में एफआईआर दर्ज करें या खुद हाजिर हों एसएसपी : कोर्ट

Sat, 30 Jul 2016 12:43 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
  Court directs SSP to register FIR against accused DSP
- फोटो : Demo

तंगपोरा क्षेत्र में युवक की मौत के मामले संबंधी याचिका का कड़ा संज्ञान लेते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। सीजेएम मसर्रत शाहीन ने कहा 18 जुलाई के निर्देशों पर यदि अगले चौबीस घंटे के भीतर अमल नहीं किया गया तो एसएसपी श्रीनगर खुद अदालत में हाजिर होकर सफाई पेश करें। 

विज्ञापन


सीजेएम ने 18 जुलाई को एसएसपी श्रीनगर को आदेश जारी किया था कि वे मृतक युवक शबीर अहमद के पिता शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी डीएसपी यासिर कादरी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 10 जुलाई को बटमालू स्थित तंगपोरा में उसके निवास में घुसकर मार डाला। शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत से कहा मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश मिलने के बावजूद एसएसपी श्रीनगर अमित कुमार ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसी को लेकर उन्होंने अवमानना का मामला उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अदालत में मुख्य अभियोजन अधिकारी ने कहा घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बाकायदा मामले की जांच को एसपी नार्थ सिटी सजाद खलीक को सौंपी गई है। इस पर अदालत ने कहा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में तथ्य अलग तरह से बताए गए हैं। 


पुलिस के अनुसार मृतक सहित अन्य लोगों को ही मामले में आरोपी बनाया गया है। जबकि अदालत में पेश हुई शिकायत में पुलिस अधिकारी पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed