फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cooch Behar Trophy: J&K team's batsmen's poor performance, hopes of victory from bowlers

कूच बिहार ट्रॉफी: जेएंडके टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन, गेंदबाजों से टिकीं जीत की उम्मीदें

Sat, 21 Dec 2019 10:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 21 Dec 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: J&K team's batsmen's poor performance, hopes of victory from bowlers
Cooch Behar Trophy - फोटो : अमर उजाला
कूच बिहार ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ मेजबान जेएंडके टीम बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से हार के कगार पर खड़ी है। टीम दूसरी पारी में 107 रन पर ढेर हो गई। मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने एक विकेट पर 28 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 106 रन की जरूरत है, जबकि उसके पास नौ विकेट बचे हैं। अब मेजबान टीम के गेंदबाजों पर ही जीत की उम्मीदें टिकी हैं।
विज्ञापन


केसी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे दिन सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने मेजबान जेएंडके के 121 रन के जवाब में दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलना शुरू किया। धर्व सिंह परमार की घातक गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई। धर्व ने 19.2 ओवर की गेंदबाजी में छह विकेट झटके, जबकि बासित ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर जेएंडके को 26 रन की बढ़त मिली। बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। पूरी टीम 107 रन ही ढेर हो गई और सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में जेएंडके की ओर सलामी बल्लेबाज दीक्षांत कुंडल ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि कप्तान मुसैफ एजाज 18 रन का ही योगदान दे सके। रविवार को मैच में तीसरे दिन का खेल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Cooch Behar Trophy: J&K team's batsmen's poor performance, hopes of victory from bowlers
Cooch Behar Trophy - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ ने अपनी पकड़ की मजबूत 
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जेएंडके और छत्तीसगढ़ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ टीम ने अब तक 257 रन की बढ़त ले ली है। पहली पारी में छत्तीसगढ़ ने 445 रन बनाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम 313 रन सिमट गई और छत्तीसगढ़ ने पारी के आधार पर 132 रन बढ़त हासिल की। दूसरे पारी में छत्तीसगढ़ ने एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए। जेएंडके की ओर से पहली पारी में हिनान नजीर ने 120 रन की पारी खेली थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed