{"_id":"57f892124f1c1bcd4027015e","slug":"boy-dead-in-violent-protests-in-jammu-curfew-imposed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटी में हिंसक प्रदर्शन में घायल युवक की मौत के बाद तनाव, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में हिंसक प्रदर्शन में घायल युवक की मौत के बाद तनाव, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एक बार फिर तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है । शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घाटी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की हिंसक झड़प में घायल हुए एक युवक की शनिवार को मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ये युवक शुक्रवार को प्रदर्शनों के दौरान घायल हुआ था जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई ।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के सैदपोरा इलाके का रहने वाला जुनैद अहमद शुक्रवार को घाटी में हुई हिंसक झड़पों के दौरान घायल हुआ था । प्रदर्शन के दौरान अपने घर के बाहर खड़े जुनैद को पैलेट गन के कई छर्रे लगे थे जिसके बाद घायल अवस्था में उसे शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया था ।
जानकारी के मुताबिक जुनैद को सीने और सिर में पैलेट बुलेट लगने के बाद घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था । शुक्रवार को हिंसा में घायल हुए जुनैद की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी । जुनैद की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सरकार और सुरक्षाबलों के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

शव को ले जाने के दौरान हुआ बवाल
घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी
- फोटो : PTI
प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोगों द्वारा जुनैद के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त प्रदर्शन किया । जब तनाव बढ़ता देख जवानों ने इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उग्र हुए प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प के दौरान उनपर पथराव कर दिया ।
इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए । इस दौरान बेकाबू हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से पैलेट गन से फायरिंग भी की गई । इस प्रदर्शन के दौरान भी कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है ।
इस घटना के बाद से ही श्रीनगर के सभी थाना क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया है । गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है ।

शुक्रवार के जुमे की नमाज के बाद भड़की थी हिंसा, 50 से अधिक घायल
नमाज के बाद भड़की थी हिंसा
- फोटो : PTI
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। 56 उपद्रवियों को हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जुमे की नमाज और अलगाववादियों के यूएन चलो मार्च के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों नौहाट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराजगंज, मायसूमा व बटमालू में कर्फ्यू लगा दिया गया। घाटी के अन्य इलाकों में चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र रहने पर रोक रही।
अलगाववादियों के यूएन मार्च आह्वान को देखते हुए यूएन दफ्तर जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया था। कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, बडगाम, श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं।

मस्जिद से जुलूस निकाल रहे लोगों को रोकने के बाद झड़प
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
बांदीपोरा के हाजिन, अजास व सदरकूट इलाकों में प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के सैदेपोरा व ईदगाह में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। सैदेपोरा में पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलाए गए आंसू गैस के गोले दागे गए।
उत्तरी कश्मीर के पलहालन में लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए। बारामुला के सोपोर शहर में जामिया मस्जिद से जुलूस निकाल रहे लोगों को रोकने के बाद झड़पें हुईं। पुलिस के अनुसार श्रीनगर, बारामुला तथा सोपोर में पथराव की 11 घटनाएं हुईं।