{"_id":"582402b24f1c1bf77eb39f97","slug":"army-killed-terrorist-while-foiling-infiltration-in-uri-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के उड़ी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय सेने के जवानों ने एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक उड़ी सेक्टर में पाक की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को नाकाम करते हुए सेना के जवानों द्वारा एक आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
#FLASH One terrorist killed in an infiltration bid foiled by army in Rampur sector (J&k), one AK-47 recovered. Search ops underway.
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बारामूला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी इसी दौरान मौके पर मौजूद सेना के जवानों द्वारा आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी के पास से सेना को एक AK-47 राइफल बरामद हुई है। आतंकी घुसपैठ की इस कोशिश के बाद से सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है जिसके बाद से लगातार गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।