{"_id":"5c4ac283bdec2213dd6dabb4","slug":"aprajita-jaspreet-inspired-with-film-dangal-started-wrestling-after-making-her-name-in-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की बेटी क्रिकेट के साथ ही रेसलिंग में भी चमका रहीं नाम, ‘दंगल’ देख शुरू की थी रेसलिंग","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू की बेटी क्रिकेट के साथ ही रेसलिंग में भी चमका रहीं नाम, ‘दंगल’ देख शुरू की थी रेसलिंग
Fri, 25 Jan 2019 01:32 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की बेटी जसप्रीत न केवल क्रिकेट बल्कि रेसलिंग में भी अपना हुनर दिखा रही है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से तीन बार नेशनल खेल चुकी हैं और एक टी-20 में भी शिरकत की है। नई दिल्ली में आस्ट्रेलियाई हाई कमीशन की तरफ से हुए मैच में वह पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट के साथ भी हाथ दिखा चुकी हैं। इस ओपनर विकेट कीपर बल्लेबाज जसप्रीत ने ‘दंगल’ देखकर रेसलिंग करना शुरू किया था। अब तक वह दो बार स्टेट बोल्ड हासिल कर चुकी हैं।
ओडिशा से हाल ही में रणजी खेलकर लौटी जसप्रीत को ज्यादातर स्टेडियम में पसीना बहाते देखा जा सकता है। कैंप गोल गुजराल की रहने वाली दीप सिंह और स्वर्ण कौर की लाडली जसप्रीत अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के सपोर्ट को देती है। उसका कहना है कि अगर माता-पिता का सपोर्ट हो तो फिर सोसायटी कितनी भी बाधाएं ख़ड़ी करें, उससे निपटा जा सकता है।
जसप्रीत ने बीते साल ही परेड से बीए पास आउट किया है, लेकिन बात करियर की हो तो उसे कोई और फील्ड रास ही नहीं आता। बकौल, जसप्रीत वह अपना करियर क्रिकेट और रेसलिंग में ही बनाएगी। इसके लिए इस वक्त वह कड़ी मेहनत में जुटी हुई है।

फोकस से ही आगे बढ़ना संभव
दो-दो खलों में एक साथ उतरना कोई आसान बात नहीं। लेकिन जसप्रीत ऐसा नहीं मानतीं। बकौल जसप्रीत किसी भी चीज में फोकस से ही आगे बढ़ना संभव है। दोनों ही खेलों से न्याय करने के लिए पूरी तन्मयता और दम से प्रैक्टिस में जुटी हूं।