फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   4 new train for kashmir

कश्मीर घाटी को मिला चार नई ट्रेनों का तोहफा

Thu, 05 May 2016 11:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:18 PM IST
सार

  • दिल्ली से सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखा कर किया उद्घाटन
  • युवाओं का भविष्य संवारना मेरी पहली प्राथमिकता: महबूबा
  • अनंतनाग के रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम के दौरान महबूबा मुफ्ती ने हरी झंडी दिखाई
  • महबूबा मुफ्ती ने स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन में सफर किया

विज्ञापन
4 new train for kashmir
बच्चों से म‌िलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

। नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन में सफर किया। इस दौरान वे बच्चों की बोगी में उनके पास जा बैठीं। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों से काफी देर तक बातचीत की और जब बच्चों ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाना शुरू किया तो महबूबा भी गीत की पंक्तियां गुनगुनाने से खुद को नहीं रोक सकीं। उन्होंने गीत गुनगुनाकर बच्चों का साथ दिया।
विज्ञापन


रियासत की मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश थे। इससे पहले वीरवार को इससे पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग और अनंतनाग में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से दो जोड़ी फास्ट ट्रेनों का शुभारंभ किया। अनंतनाग में डीजल इंजन मोबाइल यूनिट (डेमू) को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी के शेष भारत से सीधे रेल संपर्क को समय की जरूरत बताया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि रियासत को इस सकारात्मक माहौल में जरूरत के अनुसार हिस्सेदारी मिलेगी। नई ट्रेनें बनिहाल-बारामुला और बारामुला-बडगाम रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोलीं, ट्रेन बदलेगी कश्मीर की तकदीर

4 new train for kashmir
कश्मीर को म‌िली नई ट्रेनें - फोटो : PTI
​कनेक्टिविटी को विकास का आधार बताते हुए महबूबा ने कहा कश्मीर संभाग में नई ट्रेनों के शुरू होने से अवाम को सहूलियत होगी। वह कटड़ा बनिहाल की 111 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के पूरा होने को लेकर आशान्वित हैं। शेष भारत से कश्मीर घाटी का सीधा संपर्क नया दौर लाने जैसा होगा। इससे पर्यटन विकास से लेकर बागवानी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

महबूबा ने कहा रियासत में मजबूत रेल नेटवर्क उनके मरहूम पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का सपना था। वह चाहते थे रेल सेवा रियासत के आर्थिक इंजन के तौर पर काम करे और सड़कों पर बढ़ते दबाव को घटाने में सहयोग करे। मुकम्मल रेल संपर्क बनने से देश के महत्वपूर्ण शहर सीधे कश्मीर से जुड़ सकेंगे।

महबूबा ने कहा रियासत की विविधता में एकता पूरे देश की झलक देती है। रियासत को संविधान में विशेष दर्जा प्राप्त है। ऐसे में बतौर मुख्यमंत्री वह जम्मू-कश्मीर को उसकी हिस्सेदारी दिलाने का प्रयास करेंगी। 

उधर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन में कहा कि नई ट्रेनों से कश्मीर घाटी को व्यापक सुविधा होगी। ट्रेनों की संख्या अब तेरह से बढ़कर पंद्रह हो गई है। जम्मू कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्ष 2005 में जम्मू-उधमपुर और वर्ष 2014 में उधमपुर-श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक रेल संपर्क बनने से नया दौर शुरू हुआ।

रेल सेवा से सफर छोटा और सस्ता हो जाता है। अनंतनाग में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग, लोक निर्माण एवं संसदीय मामलों के मंत्री एआर वीरी, हज एवं ओकाफ राज्य मंत्री सैयद अहमद अंद्राबी तथा दिल्ली में रेल मंत्री के साथ पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, थुपस्तान छिवांग और मीर मोहम्मद फैयाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed