फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 more schools torched in kashmir valley unrest continues

कश्मीर हिंसा: घाटी में उपद्रवियों ने जलाए दो और स्कूल, तनाव बरकरार

Sun, 06 Nov 2016 10:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 06 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
2 more  schools torched in kashmir valley unrest continues
kashmir - फोटो : PTI

घाटी में उपद्रवियों ने दो और स्कूल फूंक दिए। इसके साथ ही मध्य कश्मीर के गांदरबल में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग से नुकसान हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घाटी में शनिवार को हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। 

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन स्थित सरकारी स्कूल में उपद्रवियों ने देर शाम आग लगा दी। स्थानीय लोगों तथा फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,लेकिन इसमें प्रयोगशाला को नुकसान पहुंचा है। महीनों से जारी हिंसा के बीच घाटी में लगातार स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


श्रीनगर के जाकूरा इलाके में गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल को बीती रात उपद्रवियों ने फूंक दिया। पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। श्रीनगर के रैनावारी इलाके में सुरक्षा बलों की सख्ती तथा छापेमारी के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुरक्षाबलों की ओर से ज्यादती की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

2 more  schools torched in kashmir valley unrest continues
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
रैनावारी में एक महिला को देशविरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई। युवक कैसर सोफी की मौत के बाद हुई हिंसक घटनाओं के बाद रविवार को श्रीनगर शहर के कुछ इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

पुराने शहर में सड़कों पर यातायात कम दिखा। सिविल लाइंस तथा लाल चौक व आस पास के इलाकों में आटो तथा निजी वाहन चलते दिखे। शहर के बाहरी इलाकों में कुछ दुकानें भी खुलीं। टीआरसी चौक-बटमालू में लगने वाले साप्ताहिक मार्केट में भी कई वेंडरों ने स्टाल लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed