{"_id":"b06cec7bdf65a515cd0331f95929e377","slug":"workers-protest-on-road-in-arnas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूदरों को निकाले जाने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजूदरों को निकाले जाने पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर अरनास ब्लाक के कौड़ी क्षेत्र में काम करने के लिए आई निजी कंपनी में काम करने वाले 140 कर्मचारियों को बिना कारण निकाले जाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्माण में लगी कंपनी उन्हें सुविधाएं भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
कंपनी के विरोध में अरनास के ग्रामीणों ने जीरो मोड़ कंथान में मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान छह घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कंपनी कंपनी बाहरी कामगारों को प्राथमिकता दे रही है। स्थानीय लोगों को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा हम लोगों को पीएफ के साथ ही टनल अलाउंस की भी सुविधा नहीं दी जा रही है। इस बारे में कंपनी और प्रशासन को पहले ही सूचित किया जा चुका है कि उन्हें हर हाल में सुविधाएं चाहिए। इसके बावजूद कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार माजीद चौधरी और डीएसपी जुबैद मिर्जा ने वीरवार को कंपनी के अधिकारियों को राजस्व विभाग में पूरी रिपोर्ट लेकर आने को कहा है। तहसीलदार के आश्वासन के बाद मार्ग को खोल दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर सड़क पर उतर आएंगे।