{"_id":"9d3d563346734e6fd1d041f75294c720","slug":"workers-protest-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैजुअल लेबर और पुलिस में धक्कामुक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैजुअल लेबर और पुलिस में धक्कामुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, आईटीआई ट्रेंड तथा सीपी वर्कर यूनाइटेड फ्रंट जम्मू प्रोविंस के बैनर तले मुलाजिमों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके रोकना चाहा। इस दौरान कैजुअल लेबर और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुफ्ती सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को हल करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए तनवीर हुसैन ने कहा कि 22 मार्च को बजट था, जिसमें उन्हें काफी उम्मीदें थे, लेकिन कैजुअल लेबर के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
रियासत में 61000 कैजुअल लेबर हैं, जिन्हें पक्का किया जाना है। नई गठबंधन सरकार ने बजट में मात्र हाई पावर कमेटी ही बनाई है, मुलाजिमों की भलाई के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया।
डेलीवेजर मुलाजिमों के लिए कोई अनुदान जारी नहीं किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 23 अप्रैल तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो पूरी रियासत में कैजुअल लेबर काम ठप कर देंगे। प्रदर्शन में अजय कुमार, दीपक गुप्ता, सुभाष चंद्र, कुलभूषण सिंह, सतीश कुमार शामिल रहे।