फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voting will be done on 20th dec

625 बूथों पर पड़ेंगे वोट

Fri, 19 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 19 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
voting will be done on 20th dec

मतदान प्रक्रिया की एक पारी समाप्त हो चुकी है। विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों ने प्रचार के जरिए जनता का दिल जीतने की कोशिश कर ली है।

विज्ञापन


अब बारी जनता की है। बीस दिसंबर को मतदान से वह उम्मीदवारों की तकदीर पर मुहर लगाएगी।पूरे जिले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से प्रचार कर जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


कभी स्टार प्रचारकों का सहारा लिया, तो अधिकतर प्रत्याशी खुद जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आए। पिछले दो महीने से चल रही प्रत्याशियों की कोशिशें वीरवार को थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने चुनावी प्रचार के समाप्त होने की घोषण कर दी। अब जनता की बारी है। सिर्फ एक दिन बाद वह उम्मीदवारों की तकदीर तय कर देगी। 625 पोलिंग बूथों पर किस प्रत्याशी को कितने मत मिले, इसकी गणना 23 दिसंबर को होगी।

वीरवार शाम को भीषण ठंड में जो थोड़े-बहुत लोग चौराहों पर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए, उनमें से ज्यादातर प्रत्याशियों के एजेंडों पर चर्चा में मशगूल थे।

इस बार विधानसभा चुनाव में जिला की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीस दिसंबर को इनका भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed