{"_id":"9a627638f60c89f5fc0038b9ee5fb8dc","slug":"very-cold-in-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं से जीना मुहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं से जीना मुहाल
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के मिजाज ने हर किसी को परेशान कर रखा है। सूर्य देव की आंखमिचौली वीरवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
वहीं, सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वीरवार को शहर में सर्द हवाओं ने अपने तेवर को कड़ा कर मौसम की बेरुखी को बढ़ा दिया। तापमान में गिरावट के चलते सड़क पर और बाजारों में कम भीड़ देखने को मिली।
सुबह धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिनभर सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। सुबह सड़कों पर रौनक कम दिखी। दोपहर में मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन सर्द हवाओं के चलते मुश्किल से ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कि पिछले कुछ दिनों से सर्दी अचानक बढ़ गई है। इसी के साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
युवा गले में मफलर और युवतियां मार्डन टोपियों से खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास करते नजर आए।