{"_id":"b773f58671884b53ad7533f90b0c0b51","slug":"two-injured-in-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो जख्मी, तीन पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो जख्मी, तीन पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में वीरवार को हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए।पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नवाबाद थाना के अंतर्गत ज्यूल चौक में कुछ लोगों ने मारपीट करके त्रिकुटानगर निवासी जयदेव सिंह (28) को जख्मी कर दिया। अन्य साथियो ने उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया। बिश्नाह में दो गुटों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल चक्क मुरारा निवासी करमजीत सिंह की शिकायत पर सरोड़ निवासी सुभाष चंद्र, विजय कुमार और राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।