{"_id":"5bdd2e34c200450f9bfb3b4200fa8bfd","slug":"trader-sucide-in-their-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने दुकान में फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने दुकान में फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
कसबे के एक व्यापारी ने शुक्रवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद स्थानीय स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कसबे के मांडा क्षेत्र स्थित दुकान के होलसेल व्यापारी अनिल गुप्ता (43) सुबह करीब सात बजे अपनी दुकान में ही पंखे से लटके पाए गए। घरवालों को जब इसकी खबर लगी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनिल को पंखे से लटका पाया। आननफानन में उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से एक लेटर बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन