{"_id":"caae6cf16531c2bd7cf0702d658349be","slug":"today-engineer-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवकाम आफिस के बाहर इंजीनियर गरजेंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवकाम आफिस के बाहर इंजीनियर गरजेंगे आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों ने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड से जारी जूनियर इंजीनियर की चयन सूची रद्द करने की मांग का ज्ञापन रविवार को गवर्नर हाउस पहुंच कर सचिव को सौंपा।
विज्ञापन
डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों का कहना है कि सोमवार को सभी एक बार फिर से डिवकाम के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनइंप्लाइड डिप्लोमा होल्डर आफ जेएंडके स्टेट के बैनर तले डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों ने राज्यपाल के सचिव को ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी को रखा।
विज्ञापन
निपुण, संजय, सनी कुमार, फारूक अहमद और अन्य डिप्लोमा होल्डर जूनियर इंजीनियरों ने बताया कि जेकेएसएसआरबी ने डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों के साथ पूरी तरह से नाइंसाफी की है। उन्होंने बताया कि 2011, 12 और 13 में पीडब्ल्यूडी, पीएचई और सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए आवेदन भरे गए थे।
विज्ञापन
पहले चरण में सभी की लिखित परीक्षा ली गई। इसके बाद साक्षात्कार लिए गए। जब इनका परिणाम निकाला गया तो जेकेएसएसआरबी की सूची में डिग्री होल्डर जूनियर इंजीनियरों का चयन किया गया। डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। इसी को लेकर सभी डिप्लोमा होल्डर इंजीनियरों ने आंदोलन छेड़ दिया है।