फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   today bani close

सेना हटाने के विरोध में आज बनी बंद

Tue, 24 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 24 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
today bani close

आतंकी हमलों के बावजूद सेना हटाने की कवायद से गुस्साए बनी वासियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बनी तहसील मुख्यालय में एकत्रित पंचायती नुमाइंदों और ग्रामीणों ने पूरे कसबे में रोष मार्च किया और बाद में एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियाें की तनातनी भी हो गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने के साथ ही ग्रामीणों ने मंगलवार को बनी कसबे में बंद रखने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल ठाकुर दास, सुशील कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने कहा कि बनी तहसील का सारा ही इलाका संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि से लेकर आतंकियों की आवाजाही से इलाके में लंबे अरसे तक दहशत का माहौल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब से सेना को तैनात किया गया है इलाके में न सिर्फ आतंकियाें की गतिविधियां रुक गईं, बल्कि दूरदराज इलाकों में भी लोग बेखौफ आवाजाही करने के काबिल बने। नई सरकार ने आते ही सरथल, ढग्गर सहित अन्य इलाकों से सेना को हटा दिया है।


ऐसे में बनी तहसील के तमाम इलाकों में अब दहशत का माहौल बन गया है। प्रदर्शनकारियों में शामिल अमित कुमार, बृजमोहन, रतन चंद, सन्नी कुमार, अमित और संजय ने कहा कि अतिसंवेदनशील श्रेणी में आने वाले इलाकों से सेना हटाना बेहद घातक है, जिसे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंगलवार को सेना बहाली की मांग पर पूरा कसबा बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed