{"_id":"f2b0cf36e1cd5b5e0405cf021b995ec1","slug":"three-women-hospitalised-after-they-eat-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने से तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को तीन महिलाओं ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पहले मामले में पक्का डंगा इलाके में एक युवती ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर जहर खा लिया। दूसरा मामला खसोता खौड़ में हुआ। यहां 18 वर्षीय एक युवती ने अपने घर में जहर निगल लिया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में बख्शीनगर इलाके मेें 36 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन