{"_id":"5160e28396bab32b13fa21f951b3fb8e","slug":"three-phc-opened-in-civil-nagar-krishna-colony-govindsar-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागर नगर, गोविंदसर गांव और कृष्णा कालोनी को मिले तीन पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागर नगर, गोविंदसर गांव और कृष्णा कालोनी को मिले तीन पीएचसी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिले के दो गांवों में मंगलवार को नेशनल अरबन हेल्थ मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जनता के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही शहर में भी एक पीएचसी लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त डाक्टर शाहिद इकबाल ने तीनों पीएचसी का उद्घाटन किया। सबसे पहले जिला उपायुक्त ने कृष्णा कालोनी में पीएचीसी का उद्घाटन किया। इसके बाद नागर नगर और गोविंदसर गांव में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों को जनता को सौंपा।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने कहा कि पीएचसी खोलने का मकसद केवल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना है। गांव में ही यह सुविधा मिलने से लोगों का समय भी बचेगा।
उन्होंने कहा कि पीएचसी में टीकाकरण के साथ ही दवाई और प्रयोगशाला की सुविधा होगी। इससे लोगों को बाहर जाकर इलाज नहीं करवाना पड़ेगा। इस मौके पर एसीआर एसपी रकवाल, एसी अनशुल गार्ग, आरटीओ नजीर शेख मौजूद रहे।
विज्ञापन