{"_id":"515730694dcf7b089fb470d660bf47d9","slug":"three-day-anti-polio-campaign-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में साफ मौसम के बीच रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन
पहले दिन बूथों पर पांच साल तक के 16,75,670 (कुल 19,50,291) बच्चों के साथ 85.92 फीसदी कवर कर लिए गए। इसमें जम्मू संभाग के कुल 8,83,861 बच्चों में से 7,20,867 और कश्मीर व लद्दाख संभाग के कुल 10,66,430 में से 9,54,803 बच्चे शामिल हैं।
अब अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य में आईसीडीएस, आशा के 45,164 चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
314 मोबाइल और 298 ट्रांजिट टीमों ने बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को कवर किया। मोबाइल टीमों ने बक्करवाल, खानाबदोश बच्चों को कवर किया। इस दौरान 11,426 बूथ स्थापित किए गए थे। इस बार विस्थापित आबादी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में सरवाल अस्पताल में परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया, डा, यशपाल शर्मा, सीएमओ जम्मू डा. रोबेंद्र खजूरिया, डा. वीके गुप्ता, डा. बसंत शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान को शुरू कराया।
कश्मीर के जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डा. सलीम फल रहमान ने अभियान को शुरू कराया। अभियान के लिए 25 लाख खुराक राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भेजी गई है। जम्मू के झुग्गी झोंपड़ी इलाकों में एनसीसी कैडेट ने पल्स पोलियो अभियान में सहयोग दिया। रियासत में पिछले चार साल में पल्स पोलियो का कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।