{"_id":"25ba99439965536eaaeee96e34c5824d","slug":"the-funeral-farewell-with-tears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी अंतिम विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जाते समय नूरपुर में हादसे में मारे गए तीनों युवकों को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। शनिवार को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
इसमें डॉ. रोहन शर्मा की अंत्येष्टि पैतृक गांव वालेबाग में चिनाब दरिया के घाट पर हुई और उसके चचेरे भाई संजीव शर्मा ने मुखाग्नि दी।
इसके अलावा संदीप भाऊ और रीशू गुप्ता की शवयात्रा उनके घरों से निकल कर चिनाब दरिया के चदिंया घाट पहुंची और इन दोनों को उनके छोटे भाइयों ने मुखाग्नि दी। इसबीच शोेक में डूबे अखनूरवासियों ने कसबे के सभी बाजारों में दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
इन तीनों युवकों के अंतिम संस्कार में विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, स्थानीय विधायक राजीव शर्मा, छंब विधायक डा. कृष्ण लाल, मढ़ विधायक सुखनंदन चौधरी, भाजपा के जिला प्रधान दलजीत सिंह, एस.डी.एम. सुरेश चंद्र शर्मा, डीएसपी नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में शुक्रवार को जान गंवाने वाले युवकों में डॉ. रोहन शर्मा सब जिला अस्पताल में तैनात था और शौकिया माडलिंग भी करता था उसका फरवरी में विवाह होना था।
संदीप भाऊ करगिल शहीद दिलेर सिंह का बड़ा पुत्र था और उनकी शादी कुछ महीने पहले हुई थी। वही रीशू गुप्ता के चाचा की भी मौत सड़क हादसे में हो गई थी।