फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the city was blanketed in fog all day

पूरे दिन कोहरे में लिपटा रहा शहर

Thu, 18 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 18 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
the city was blanketed in fog all day

सर्द मौसम ने हाड़ कंपाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिन से यकायक बदले मौसम ने बुधवार को शहर समेत आसपास के इलाके को कोहरे से ढक दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में भी यही हाल रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा साफ होता गया।

विज्ञापन


दोपहर तक मौसम कुछ समय के लिए साफ हुआ, लेकिन इसके बाद फिर से कोहरे ने पूरे शहर को चपेट में ले लिया। ऐसे में दिन के समय भी दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहनों को रफ्तार कम हो गई और चालकों को हेडलाइट ऑन कर चलना पड़ा। कोहरे की वजह से सर्दी के अहसास में भी इजाफा हो गया। दिन के समय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं देर शाम और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट हो सकती है। इस दौरान कोहरे का सिलसिला लंबा खिंच सकता है। उधर जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोहरे का असर सबसे अधिक रहा। अमूमन तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहन रेंगने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह हाईवे की जर्जर हालत की वजह से आवाजाही में और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, कठुआ की मुख्य सड़क सहित आसपास के कसबे और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की आवाजाही भी कोहरे से खासी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed