{"_id":"5efb0e6120d527b84acd3cf5c977ffda","slug":"temporary-teachers-rally-drew-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी शिक्षकों ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी शिक्षकों ने निकाली रोष रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थाई शिक्षकों को रहबर-ए-तालीम शिक्षकों में तब्दील करने की मांग को लेकर सोमवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के अस्थायी शिक्षकों ने एकजुट होकर राजभवन तक रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अस्थायी शिक्षकों ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी को कामयाब नहीं होने दिया। अस्थायी शिक्षकों का कहना है कि अब सभी 28 फरवरी केा प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जम्मू संभाग की जम्मू एंड कश्मीर कांट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन और कश्मीर संभाग की जेएंडके टेंपरेरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले राज्य के अस्थायी शिक्षक सुबह करीब 11 बजे हरि पैलेस के बाहर एकजुट हुए।
विज्ञापन
जहां से सभी रोष रैली निकाल कर राजभवन की तरफ चल पड़े। रोष रैली के दौरान विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 2014 में शिक्षा विभाग ने अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नोटिस निकाला था।
विज्ञापन
इसके लिए 60 हजार युवाओं ने आवेदन भरे थे। विभाग ने करीब 8500 कांट्रैक्चुअल टीचर्स दूरदराज ग्रामीण इलाकों में नियुक्त किए थे, लेकिन अब इनको निकाला जा रहा है। अस्थाई शिक्षक इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षकों ने बताया कि 28 फरवरी को सभी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद करेेंगे।