{"_id":"d56729a2-33a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"temperatures-below-zero-first-time-in-this-season-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:28 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों के सीजन में पहली बार मंगलवार को रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया। मंगलवार को श्रीनगर में माइनस 0.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी घाटी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में माइनस -5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को कहीं भी बर्फबारी होने की जानकारी नहीं मिली है। कुछेक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर जिले के अनंतनाग के पहलगाम में मंगलवार को पारा माइनस -3.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में माइसन -1.8 डिग्री दर्ज किया गया। पर मंगलवार को लेह सबसे कम -9.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, बीती रात से बर्फबारी के चलते फिसलन हो जाने के कारण बंद श्रीनगर-लेह हाईवे पर मंगलवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक इंडियन फोर्स की ओर से भी 29 नवंबर से कारगिल एन-32 कोरियर सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह सेवा सर्दियों के मौसम में श्रीनगर-कारगिल और कारगिल-जम्मू के बीच बर्फबारी के कारण हाईवे बंद हो जाने पर चलाई जाती है।
विज्ञापन
रियासत सरकार की ओर से लद्दाख जाने वाले सभी यात्रियों से मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये ही कोई भी योजना बनाने की अपील की गई है। साथ ही सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक मौसम इजाजत देगा श्रीनगर लेह हाईवे को खुला रखा जाएगा।