फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security increased after Kathar incident

कठार कांड के बाद सुरक्षा बढ़ाई

Fri, 05 Dec 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां Updated Fri, 05 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
Security increased after Kathar incident
कठार कांड के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं मुठभेड़ खत्म होने के पांच दिन बाद भी घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस लगातार नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों द्वारा लगाए गए इसके आसपास और भी विस्फोटक मिल सकते हैं जिन्हें आतंकियों ने मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के इरादे से लगाया था।
विज्ञापन


अभी तक हालांकि मात्र पांच आईईडी मिली है जिन्हें उसी समय निष्क्रिय कर दिया गया था। वहीं किसानों को घटनास्थल तक जाने के लिए भी अभी तक रोक लगाई हुई है। वहीं अर्ध सैनिक बलों की दो कंपनियां भी सुरक्षा में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर डाग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का चप्पा-चप्पा खोजा जा रहा है मगर फिर भी घटनास्थल को स्थानीय किसानों व नागरिकों के हवाले करने से पहले किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती।

पाकिस्तान के नापाक इरादों व चुनावी माहौल से देखा जा रहा है जिससे अर्ध सैनिक बलों की दो कंपनियों को भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

वहीं एक आईआरपी की कंपनी को भी लगाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस वर्ष 16 जुलाई से लेकर 24 अक्तूबर तक पाक द्वारा लगातार भयंकर गोलाबारी व गत माह 27 तारीख को कठार गांव में हुए आतंकी हमले के चलते अभी तक क्षेत्र के किसी भी पोलिंग बूथ को संवेदनशील व अति संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है।

 मगर मौजूदा हालात के चलते क्षेत्र के लगभग सभी बूथ अति संवेदनशील की तरह देखे जा सकते हैं। यहां तक कि अगर इससे भी ज्यादा पोलिंग खराब होते हैं तो क्षेत्र के आधे से ज्यादा पोलिंग बूथों का स्थान किसी सुरक्षित स्थानों पर भी बदला जा सकता है। क्षेत्र में पांचवें और अंतिम चरण में इस माह की 20 तारीख को चुनाव होने हैं।


वहीं अरनिया थाना प्रभारी जतिन्द्र संबयाल का कहना है कि हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी को नहीं रखा जा रहा है। पुलिस द्वारा दिन रात अतिरिक्त नाके भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed