फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape accused in jail

दुष्कर्म का आरोपी बाबा सलाखों के पीछे

Wed, 04 Feb 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
rape accused in jail

इलाज करके दुख-दर्द दूर करने के नाम पर युवतियों के साथ बलात्कार करने वाला ढोंगी बाबा नंदपुर, मीरां साहिब निवासी बाल कृष्ण सलाखों के पीछे पहुंच गया।

विज्ञापन


 कोर्ट चालान पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सतवारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले एक युवती ने सतवारी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी कि बाल कृष्ण बाबा बनकर युवतियों के साथ अपनी हवस मिटाता है।
विज्ञापन


वह अपाहिज लड़कियों के पैर को ठीक करने और सांप के कटे लोगों का जहर बाहर निकालने का अनुभवी बताता था। इलाज करवाने पहुंचने के बाद बाबा ने घर आकर झाड़-फूंक करने की बात कही तो एक दिन उसके साथ बलात्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब एक साल तक बाल कृष्ण उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर जब पीड़िता की सहेली को बाल कृष्ण ने अपना शिकार बनाना चाहा तो पीड़िता ने सतवारी थाने में शिकायत कर दी थी। बाल कृष्ण को उठा लिया गया। चार दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने आरोपी बाल कृष्ण के खिलाफ सबूत इक्ट्ठा किए और कोर्ट में पेश किए।

चालान पेश करने के बाद कोर्ट ने बलात्कार का आरोप होने पर आरोपी बाबा को सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला क ोर्ट में पहुंच चुका है। आरोपी जेल में है और पुलिस की ओर से जांच-पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed