{"_id":"8f9fcfb83d19b5bab10fb3caa1f28c8e","slug":"racelling-cancelled-by-pakistani-shelling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी से दंगल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी से दंगल टला
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
Updated Sun, 05 Oct 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलों के दहशत से गांव चंगिया में लगने वाला दंगल स्थगित कर दिया गया है। हर साल दशहरे के अगले दिन गांव में दंगल का आयोजन होता है। यहां शनिवार को दंगल होना था।
विज्ञापन
पंचायत के सरपंच डाक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात भर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी रही। इसके बाद अरनियां तहसीलदार ने रामपाल शर्मा ने क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से दंगल को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दंगल में रियासत समेत बाहरी राज्यों पहलवान आते हैं। साथ ही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। दंगल का आयोजन स्थल सीमा से महज एक किलोमीटर अंदर है। पाकिस्तानी हरकत को देखकर दंगल का आयोजन करना खतरा भरा हो सकता है।
विज्ञापन
इस लिहाज से दंगल को स्थगित करना ही विकल्प बचा था। सरपंच और दंगल के आयोजकों का कहना है कि दंगल में भारी भीड़ जुटती है। पाकिस्तानी सेना के टावरों से यह साफ देखी जा सकती है। चूंकि सरहद पर तनाव बढ़ गया है। ऐसे में दंगल का आयोजन करना भारी चूक हो सकती थी।