{"_id":"7342b1160e1c2910d1960c8e0546822d","slug":"problem-create-light-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंखमिचौनी से आफत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंखमिचौनी से आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर में बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शहर हो या फिर इसके बाहरी इलाके, सभी जगह बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
ठंड में बिजली ढांचे पर भी ओवरलोड बढ़ने और बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर लगातार बढ़ने के चलते जमकर कटौती की जा रही है।
आलम तो यह है कि रियासत की पन बिजली परियोजनाओं में उत्पादन एक तिहाई रह जाने की वजह से 70 फीसदी बिजली आपूर्ति उत्तरी ग्रिड से ली जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए उपभोक्ताओं की ओर से हीटर, गीजर, ब्लोअर आदि बिजली उपकरणों का जमकर प्रयोग किए जाने से बिजली ढांचे पर ओवरलोड काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
इस वजह से लोड से ढांचे को नुकसान न पहुंचे इसके लिए बिजली विभाग की ओर से अघोषित कटौती का सहारा लिया जा रहा है।