फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Power supply restored

दशहरा पर फ्लाएं मंडाल के गांव हुए रोशन

Sat, 04 Oct 2014 01:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू Updated Sat, 04 Oct 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored

करीब एक महीने के बाद फ्लाएं मंडाल इलाके में बिजली सप्लााई सुचारू हो गई।

विज्ञापन

छह सितंबर को तवी नदी में आई बाढ़ में 33 केवी बिजली का ढांचा, जो कि कनाल ग्रिड स्टेशन से करीब 45 गांवों को बिजली की सप्लाई बहाल करता था, उसके बह जाने के बाद से इलाके में बिजली नहीं थी।

फ्लाएं मंडाल क्षेत्र की सौहांजना पंचायत के सरपंच कुलभूषण खजूरिया का कहना है कि विजयदशमी पर ग्रामीणों ने जैसे ही नींद खोली, बिजली के बल्बों को जलते पाया। उनका कहना है कि छह सितंबर से गुल हुई बिजली तीन अक्तूबर को दशहरा पर्व पर बहाल होने से ग्रामीण काफी उत्साहित है और दोगुनी खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण प्रीत चौधरी का कहना है कि एक महीने के बाद बिजली के बल्बों को जलता देखकर मन को सुकून मिला है। बिना बिजली के लोगों का जीवन पटरी से उतर चुका था।

बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही था। बीमार लोगों के स्थानीय अस्पतालों में एक्स रे तक नहीं हो पा रहे थे। विजयदशमी पर्व पर बिजली बहाल होना सुखद संयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed