फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pile of shit around town

शहर में चारों ओर गंदगी के ढेर

Sun, 19 Oct 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
pile of shit around town

मंदिरों के शहर में गंदगी का जमावड़ा बरकरार है। दीपावली के आगमन पर भी शहर में विशेष सफाई को लेकर कोई प्रबंध अभी फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। शहर की सफाई और सौंदर्र्य का जिम्मा उठाने वाले विभाग के पास गंदगी को डंप करने के लिए डंपिंग स्टेशन नहीं हैं। निगम सफाई के काम को लेकर अब टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


निगम के अधिकारी स्वयं इस बात को स्वीकार करते हैं कि शहर की सफाई एक बड़ी चुनौती है। इस मामले में पिछले दो महीनों में निगम द्वारा सेनिटरी विंग के कर्मचारियों को नौकरी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित भी किया गया है। दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान के नारे को बुलंद कर सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के निगम के वादे भी हवाई किले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर निगम के अधीन कुल 71 वार्ड हैं। निगम के पास साढ़े अठारह सौ के करीब सफाई कर्मचारी हैं। इसके अतिरिक्त एनजीओ के सफाई कर्मियों की सेवाएं भी निगम द्वारा इस काम में ली जाती हैं। शहर में गंदगी को जमा करने के लिए निगम के पास कलेक्शन केंद्र भी नहीं है। शहर में अस्पतालों के बाहर भी निगम ने कलेक्शन प्वाइंट बना रखा है। जिनमें सरवाल का जिला अस्पताल प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि निगम दावे करता है कि शहर की सफाई के लिए उसने नाइट स्टाफ लगा रखा है। यह नाइट स्टाफ अति विशिष्टि क्षेत्रों, न्यायालय परिसर, अस्पतालों आदि की सफाई का काम करने के लिये रखा गया है, लेकिन स्वयं निगम का सेनिटेशन विंग भी स्टाफ के काम से खुश नहीं है। यही कारण है कि निगम द्वारा अब नाइट सेनिटेशन के लिए जम्मू इन्वायरमेंट सोसाइटी नामक एनजीओ टेंडर देने की तैयारी की गई है।


जम्मू नगर निगम के सेनिटरी विंग के इंचार्ज डा सलीम मोहम्मद खान ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दीवाली पर शहर को चकाचौंध किया जाएगा। इसके लिए अब जम्मू इन्वायरमेंट सोसाइटी को टेंडर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed