{"_id":"19e5461b72ce0d48e1752e9b3db472eb","slug":"paak-shelling-in-rural-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी से दहशत में सीमावर्ती ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी से दहशत में सीमावर्ती ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की आधी रात के बाद हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते सीमावर्ती गांवों के लोग पूरी रात दहशत में रहे। ग्रामीणों को पहले से ही आशंका थी कि गणतंत्र दिवस के चलते पाकिस्तान कभी भी नापाक हरकत कर सकता है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। राष्ट्रीय पर्व के दौरान आतंकी हमले की आशंका और आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का आभास ग्रामीणों को पहले से ही था।
विज्ञापन
इसलिए लोगों ने आपातस्थिति में घरबार छोड़ने को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं। तरेबा के सरपंच जगदीश राज ने कहा कि ग्रामीणों को पहले से ही अंदेशा था कि आने वाली दो रातें लोगों पर भारी गुजरेंगी और ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार की रात को ही अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में तीन चौकियों पर गोलाबारी की। उनका कहना है कि ग्रामीणों को कुछ सूझ नहीं रहा है। अगर हालात बहुत खराब हो गए तो लोगों को फिर घर छोड़कर विस्थापन का दर्द झेलना पड़ेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने निकोवाल, जुगन चक और जयकिशन चौकियों पर गोलाबारी की है। भठ्ठा गांव में भी मोर्टार का गोला गिरा है।