{"_id":"39afb9bd654070f8fb27f6e871280218","slug":"one-man-dead-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे और बनी-भद्रवाह रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। निकटवर्ती अस्पतालों में प्राथमिक उपचार देकर घायलों की हालत में सुधार लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लोगेट मोड़ के नजदीक बाइक पर एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गई। बाइक (पीबी58जी-0921) संपर्क मार्ग से हाईवे की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान हादसा हो गया। भीषण टक्कर से 28 वर्षीय जसवीर सिंह निवासी सुमवां की मौत हो गई। इस हादसे में लखनोट निवासी पवन कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहीं बनी-भद्रवाह सड़क मार्ग पर टाटा सूमो वाहन (नंबर जेके14-9865) बनी से बैकन जाते समय अनियंत्रित हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टाटा सूमो वाहन की ब्रेक फेल हो गई थी। ऐसे में एक तरफ गहरी खाई तो दूसरी तरफ पहाड़ी थी। वाहन चालक ने वाहन को सीधा पहाड़ी से टकरा दिया।
इससे वाहन बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में बनी के शीरा निवासी शेर सिंह, सेरू निवासी बशीर अहमद, कुंड निवासी मोहम्मद अशरफ और फिरदौस अहमद तथा कोटी निवासी लेखराज घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चार को घर भेज दिया गया। एक घायल का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।