फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one injured in road accident

ब्रेक फेल होने पर बस से टकराया ट्रक, एक जख्मी

Tue, 18 Nov 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Tue, 18 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
one injured in road accident

कसबे के मुख्य चौक पर सोमवार की शाम को एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। ट्रक आगे चल रही सुपरफास्ट बस से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार की बस (जेके02वीएफ 6171) सोमवार को कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थी। इसके पीछे ट्रक (जेके 02 आर 1954) चल रहा था। कसबे के मुख्य चौक के पास पहुंचने पर ट्रक की ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन


चालक ने बड़ा हादसा रोकने के लिए ट्रक को फुटपाथ से टकराने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान ट्रक बस से टकरा गया। इससे बस की खिड़की पर खड़े एक व्यक्ति को हलकी चोटें आई हैं। हादसे के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी इसी चौक पर एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी।

तब भी बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया था। गौरतलब है कि कसबे के इस मुख्य   चौक पर दिन में काफी भीड़ रहती है। इस जगह आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed