फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one daed in road accident

बाइक-स्कूटर की टक्कर में एक की मौत

Mon, 17 Nov 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विजयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, विजयपुर Updated Mon, 17 Nov 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
one daed in road accident

क्षेत्र के कमीला गांव के पास रविवार की रात पौने दस बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहित शर्मा निवासी गांव कमीला अपनी मोटरसाइकिल से देर रात को घर जा रहा था। इसी दौरान दयाल सिंह (55) भी स्कूटी से अपने गांव गुडा सलाथिया जा रहा था। उनके साथ गांव के ही नरेंद्र सिंह और शशि सिंह भी थे।
विज्ञापन


जब वह कमीला गांव के पास पहुंचे तो रोहित की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने से उनके भीषण भिंड़त हुई। हादसे में सभी गिर गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। वहां गुजर रहे लोगों ने आननफानन में सभी को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दयाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य तीनों की हालत गंभीर होने पर देर रात को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed