फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No water supply in rajpura villege

अब रुला रही पानी की किल्लत

Sat, 04 Oct 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Sat, 04 Oct 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
No water supply in rajpura villege

सीमावर्ती कसबा राजपुरा के बाशिंदों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पीएचई विभाग के ट्यूबवेल की मोटर जल गई है। इसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ट्यूबवेल की अब तक सुध नहीं लगी गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव की कुंती देवी, रानी, प्रकाशो, पिंकी आदि ने एक महीने में ट्यूबवेल की मोटर दो बार जल चुकी है। पिछली बार भी जब यह खराब हो गई थी, तब भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस बार भी वही हाल है। सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


इसके कारण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। महिलाओं ने कहा कि विभाग अगर मोटर को जल्द नहीं बदलता है तो वह सड़कों पर उतर आएंगी। वह वाहनों का परिचालन रोकेंगी। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed