फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no water supply in meera sahib

घरों तक नहीं पहुंच रहा पीने का पानी

Tue, 11 Nov 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब Updated Tue, 11 Nov 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
no water supply in meera sahib

कसबे के बाजार में पिछले छह महीने से पानी की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। पीएचई विभाग के अधिकारियों ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन


कसबे के रमेश लाल, सरदारी लाल, विजय कुमार, महेश चंद्र का कहना है कि संबधित विभाग के अधिकारी को पानी की आपूर्ति नहीं होने के बारे मे जानकारी दी गई, इसके बावजूद कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने बताया कि कई जगह पाइप टूटे हैं। इनसे पानी व्यर्थ बहता रहता है।
विज्ञापन


इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। इस हाल में पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता है। क्षतिग्रस्त पाइपों से बहा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे आनेजाने वालों को भी परेशानी होती है। गड्ढों में पानी भरने से हादसे की आशंका हर समय बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से पानी की सुचारु आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed