{"_id":"f0fb1b163e8703dad36d09800c73763d","slug":"nandpur-two-months-down-transformer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर में दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर में दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांव नंदपुर में करीब दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडीडी बिश्नाह के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि एक तो बारिश नहीं हुई, दूसरे विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बारिश न होने से गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों को सिंचाई के लिए मिलने वाला पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
किसान विजय कुमार, शाम लाल, नीलम बहादुर सिंह, रमेश लाल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जले ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया तो वह लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।