{"_id":"ff9aabcf6e4558c16944c863eab73e0c","slug":"man-killed-due-to-eat-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
जहर निगलने के बाद युवक ने इलाज के दौरान जीएमसी में शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने वार्ड नंबर सात, राजोरी निवासी राजिंद्र बख्शी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजिंद्र बख्शी ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोगों उन्हें राजोरी के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजोरी से जीएमसी रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात को उन्हें जीएमसी लाया गया। यहां देर रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन