फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University defeated solapur university in handball

जम्मू यूनिवर्सिटी ने सोलापुर यूनिवर्सिटी को दी शिकस्त

Tue, 18 Nov 2014 01:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू Updated Tue, 18 Nov 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jammu University defeated solapur university in handball
जम्मू युनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन निदेशालय के तत्वावधान में आल इंडिया इंटर जोनल हैंडबाल (पुरुष-महिला) चैंपियनशिप-2014-15 मुकाबले के  दूसरे दिन सोमवार को पुरुषों और महिलाओं के मुकाबलों में आठ-आठ मैच हुए।
विज्ञापन


मुकाबलों के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में आरटीएमएनयू नागपुर तथा कालीकट यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जम्मू युनिवर्सिटी तथा सोलापुर युनिवर्सिटी सोलापुर के बीच हुए मुकाबले हुए।
विज्ञापन


जम्मू युनिवर्सिटी ने 22-16 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, आरटीएमएनयू नागपुर ने 33-32 अंकों से जीत दर्ज की। पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला तथा बीएचयू वाराणसी के बीच मुकाबले के दौरान पंजाब युनिवर्सिटी पटियाला ने 33-13 अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई अन्ना यूनिवर्सिटी और कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी ने 51-36 अंकों से जीत दर्ज की। उधर, पं. आरएसएस युनिवर्सिटी रायपुर और मदुरै कामराज युनिवर्सिटी के बीच मुकाबले में पं. आरएसएस युनिवर्सिटी रायपुर ने मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी के खिलाफ वाकओवर हासिल किया।

पेरियार युनिवर्सिटी, सलेम और एमजीकेवीपी वाराणसी के बीच हुए मुकाबले में पेरियार युनिवर्सिटी सलेम ने 32-24 अंकों से जीत हासिल की। पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ तथा एलएनआईपीई ग्वालियर के मध्य हुए मुकाबले के दौरान पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 28-16 अंकों से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, महिला वर्ग में आरटीएमएनयू नागपुर और कनौर युनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले के दौरान कनौर युनिवर्सिटी ने 27-26 अंकों से जीत दर्ज की, जबकि एलपीयू फगवाड़ा और वीबीएसपीयू जौनपुर के मध्य हुए मुकाबले के दौरान एलपीयू फगवाड़ा ने 25-03 अंकों से जीत हासिल की।

वहीं पं. आरएसएस युनिवर्सिटी रायपुर और एसजीएम अमरावती के बीच हुए मुकाबले के दौरान पं. आरएसएस युनिवर्सिटी रायपुर ने 19-15 अंकों से जीत हासिल की। वहीं, भारती दर्शन यूनिवर्सिटी तथा दिल्ली युनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम को वाकओवर मिला।

पंजाबी युनिवर्सिटी तथा मुंबई युनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले के दौरान पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला को 14-0 अंकों से शानदार जीत मिली। मणिपुर यूनिवर्सिटी व कालीकट युनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले के दौरान 21-11 अंकों से कालीकट युनिवर्सिटी की टीम ने जीत दर्ज की।


पेरियार युनिवर्सिटी सलेम तथा डीडीयू गोरखपुर के बीच हुए मुकाबले में पेरियार युनिवर्सिटी सलेम ने 22-07 अंकों से जीत हासिल की। पंजाब युनिवर्सिटी व एलएनआईपीई ग्वालियर के बीच हुए मुकाबले में पंजाब युनिवर्सिटी ने 27-7 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed