{"_id":"33c2daa46861d951d87baa3a189f5bdf","slug":"increased-vigilance-on-the-border-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर सतर्कता और बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर सतर्कता और बढ़ाई गई
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन रविवार को मौसम ने अचानक से करवट ली और क्षेत्र को कोहरे ने ढक लिया। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन और बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्रों में धुंध का अधिक असर देखा गया। अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में शनिवार की रात को हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते सुरक्षा बलों को और सतर्क कर दिया गया है। भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी मे जुटे बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन मौसम साफ था।
विज्ञापन
इससे जवानों को निगरानी करने में आसानी हो रही थी। अब कोहरा है, जिससे कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।