{"_id":"73fc195c38f8ace11c873dd03297fb44","slug":"holidays-in-summer-zone-school-from-26-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर जोन के स्कूलों की छुट्टियां 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर जोन के स्कूलों की छुट्टियां 26 से
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 21 Dec 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
जिले के समर जोन के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 26 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। तीन जनवरी, 2015 तक स्कूल बंद रहेंगे। चार जनवरी को स्कूल का पहला वर्किंग डे होगा। सीईओ टीआर मंगोत्रा ने बताया कि जिले के सभी जेडईओ को स्कूली शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार स्कूलों में इस साल का अंतिम कार्यदिवस चौबीस दिसंबर होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होगी। इसके बाद 26 दिसंबर से तीन जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। चार जनवरी को स्कूल दोबारा खुलेंगे। गौरतलब है कि विंटर जोन में पहले से ही छुट्टियां चल रही हैं।
विज्ञापन