फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gurgaon reached in semifinal

T-20 क्रिकेट: गुड़गांव ने सेमीफाइनल में लगाई छलांग

Sun, 01 Feb 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 01 Feb 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
gurgaon reached in semifinal

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पुलिस मार्टियस मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर गुड़गांव सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन


मेजबान स्टेडियम इलेवन कठुआ ने सोनीपत को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को स्टेडियम इलेवन कठुआ और केसीसी जम्मू के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


पहले सत्र के मैच में टास एएमसीसी गुड़गांव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मनोज और रमण ने गेटवेज श्रीनगर की गेंदों पर जमकर प्रहार किए। रमण ने चार चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 65, जबकि मनोज ने तेजतर्रार 34 रन बनाए। टीम ने पांच खिलाड़ी खोकर 20 ओवर में 158 रन बना डाले। इरफान, आसिफ रसूल और मंजूर ने एक एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेटवेज श्रीनगर की टीम 16 ओवर में 106 रन पर ही ढेर हो गई। सज्जाद ने तीस और इश्तेयाक ने 19 रन बनाए। वरुण खन्ना ने चार विकेट चटकाए, जबकि सुनील दलाल ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन खिलाड़ी आउट किए। रमण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सत्र के मैच में स्टेडियम इलेवन कठुआ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने जल्द ही विकेट खो दिए, लेकिन शिवदत्त के 23, पंकज के 18 और कप्तान प्रशांत के नाबाद 27 रन की बदौलत टीम का स्कोर नौ विकेट खोकर बीस ओवर में 130 पहुंच गया।

सरबजीत और शिवांग ने तीन तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत की टीम को स्टेडियम इलेवन की गेंदबाजी ने मैच पर पकड़ बनाने का अवसर ही नहीं दिया। शिवदत्त और मयंक ने सदी हुई तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांधे रखा। शिवदत्त ने चार ओवर में महज 12 रन देकर दो खिलाड़ी आउट कर दिए।


अंकुश ने आठ रन देकर 5 और हिमांशु ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सोनीपत की पूरी टीम 19वें ओवर में 79 पर ही ढेर हो गई। शिवदत्त को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दर्शकों ने खिलाड़ियों को खूब उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed