फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five injured in fighting

क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट, पांच घायल

Mon, 20 Apr 2015 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 20 Apr 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
five injured in fighting

बल्ले बाग इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट में पांच जख्मी हो गए। सभी को तत्काल अखनूर अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। विवाद के पीछे क्रिकेट मैच में सट्टे की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मारपीट से पहले बल्ले बाग और करंगी में मैच चल रहा था। करंगी की टीम ने चार ओवरों में 68 रन बनाए थे। जवाब में तीन ओवर में बल्ले बाग ने 58 रन ही बनाए थे कि इसी दौरान विवाद हो गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ गए।
विज्ञापन


एक-दूसरे पर विकेट और बैट से हमला किया गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सुमित सिंह, राकेश सिंह, सौरभ ठाकुर, बाबी और कुलबीर सिंह को गंभीर चोट आई। घायलों को तत्काल अखनूर अस्पताल ले जाया गया। सुमित, राकेश और सौरभ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उनकी हालत में सुधार है। उधर, घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घायलों के बयान लेने के बाद अन्य  से भी पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed