फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dogra front protest against government

डोगरा फ्रंट और शिवसेना ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/मीरां साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/मीरां साहिब Updated Tue, 18 Nov 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
dogra front protest against government

अलग जम्मू राज्य की मांग का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। मांग के समर्थन में सोमवार को डोगरा फ्रंट एवं शिव सेना जम्मू कश्मीर के बैनर तले प्रदर्शन और रैली निकाली गई। इस दौरान राज्य सरकार पर जम्मू संभाग से भेदभाव और उपेक्षा का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि पूरे जम्मू संभाग के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अलग जम्मू राज्य बनाना ही इसका एक हल है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हुक्मरानों ने जम्मू संभाग के लोगों की हमेशा अनदेखी की है। राज्य में बाढ़ ग्रस्त लोगों को नुकसान की भरपाई का मामला हो या फिर विकास की।
विज्ञापन


हर मामले में संभाग के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही है। यही नहीं, जम्मू के युवाओं को रोजगार देने के साथ ही डेलीवेजरों को स्थायी करने के मामले में भी अनदेखी की गई। अब यह बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि अब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां सच्चाई सामने लाने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही हैं। अलग जम्मू राज्य के गठन के मुद्दे को कोई नहीं उठा रहा है। फ्रंट के सदस्यों ने कसबे में बाइक रैली भी निकाली।

उन्होंने गांवों में जाकर भी अलग जम्मू राज्य का मुद्दा उठाने में लोगों का सहयोग मांगा। इस मौके पर सुरेश कुमार, संजीव भगत मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed