{"_id":"274d229ca0e3f905c0aeac4417e8e7b5","slug":"candidate-reached-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणनीति के साथ चुनावी मैदान में प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणनीति के साथ चुनावी मैदान में प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी दलों के प्रत्याशियों ने जोरआजमाइश शुरू कर दी है। हर दल के नेता वोटरों को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांबा विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर पार्टी के उम्मीदवार रणनीति बना रहे हैं। यहीं नहीं, शक्ति प्रदर्शन करने में भी पीछे नहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं में अपनी पैठ का अहसास दिखाने के लिए पैंथर्स विधायक यशपाल कुंडल मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन करेंगे। नेकां प्रत्याशी सतवंत कौर डोगरा भी ऐसी ही रणनीति बना रही हैं। उन्होंने अपनी ओर से सांबा के लिए एजेंडा भी जारी किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष भगत भी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डाक्टर देवेंद्र मन्याल भी वोटरों में सेंध लगाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। वह मोदी लहर का दावा कर वह वोटरों के बीच पहुंच रहे है।
उधर, हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से नेकां प्रत्याशी चंदू लाल ने सोमवार को सीमावर्ती गांव थली, मावा, रिगाल में चुनावी बैठकें कीं। इस मौके पर उन्होंने गठबंधन सरकार में नेकां की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों से नेकां के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।इस मौके पर डाक्टर रामदास, कालीदास मौजूद रहे।