{"_id":"26ac67a01541e0a900900dd3c0db8d82","slug":"bike-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति प्रचार पर बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति प्रचार पर बाइक सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
सतवारी पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान एसएचओ कुलबीर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने बिना अनुमति सड़क पर कैनोपी लगाकर प्रचार कर रहे मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रचार में जुटे कुछ युवकों को पकड़ थाने लाया गया और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया। एसएचओ के मुताबिक एयरपोर्ट नजदीक होने के कारण अधिकतर बार वीवीआईपी मूवमेंट रहती है, जिसके चलते ज्यादा समय पर सड़क को पहले से ही खाली रखा जाना चाहिए। मूवमेंट के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। इस बात को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुछ लोगों की ओर से सड़क किनारे पर कैनोपी लगाकर मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी और उनका प्रचार किया जा रहा था। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पूछे जाने पर संबंधित लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जिसके चलते मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन