{"_id":"27-50558","slug":"Jammu-50558-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों को नमन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों को नमन किया
Jammu
Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू से पांच युवाओं ने कारगिल के शहीदों को नमन करने के लिए 1900 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया। इसमें दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर से यह सफर तय किया गया। वेंडर यूनियन के प्रधान आनंद शर्मा के अनुसार दल ने गत 17-22 जुलाई तक जम्मू से मनाली, सरचू (लेह के बीच), लेह, कारगिल, द्रास, बालटाल और वापस जम्मू में सड़क मार्ग से सफर किया। इसमें बाबा बर्फानी के दर्शन करके शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इससे पूर्व वर्ष 2004 में भी दल ने कई सौ किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय किया था। इस बार दल में उनके साथ रवि लोचन, संजय मेहरा, संजीव मेहरा और सनी शामिल रहे।
विज्ञापन