{"_id":"27-50254","slug":"Jammu-50254-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में भी जम्मू बारिश को तरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में भी जम्मू बारिश को तरसा
Jammu
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सावन के महीने में भी जम्मू संभाग बारिश के लिए तरसने को मजबूर है। पिछले चौबीस घंटे के अंदर जम्मू में मात्र पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि कटड़ा में सबसे अधिक करीब तीस मिमी बारिश हुई। इसके बाद कठुआ में करीब दस मिमी से ज्यादा बारिश आंकी गई। वहीं, उधमपुर में करीब 2.6 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई, जो इस मानसून में सामान्य से कम है। बरसात के मौसम में भी पर्याप्त बारिश न होने से अभी भी किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। धान की पनीरी सूखने लगी है। हालांकि पिछले तीन दिनों से मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन खेतीबाड़ी के लिए अभी बारिश की जरूरत है। वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अधिकारी यशपाल शर्मा का कहना है कि जम्मू संभाग में 19 जुलाई सुबह तक बारिश रहेगी।
विज्ञापन