{"_id":"27-50025","slug":"Jammu-50025-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कालेज मिलने से युवा खुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कालेज मिलने से युवा खुश
Jammu
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू (ब्यूरो)। केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट से राज्य के युवाओं में काफी खुशी और जोश देखने को मिल रहा है। खासकर राज्य को आईआईटी कालेज मिलने से युवा खुश हैं। जम्मू यूनिवर्सिटी में एमएससी कर रहे मुईद बाबा ने कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने युवाओं को भी अपने बजट में शामिल कर बहुत ही अच्छा किया है। वहीं बीटेक कर रहे अजहर ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए बजट शानदार आया है। उन्होंने कहा कि देर से ही सही आखिरकार राज्य को आईआईटी कालेज मिलने वाला है। जेयू के जियोलाजी विभाग के पीएचडी स्कालर अर्जुन सिंह भाऊ ने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छा बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को आईआईटी कालेज देकर राज्य के युवाओं के लिए राहत का काम किया है। वहीं दूसरी ओर सिगरेट, शराब और नशे से संबंधी चीजों पर टैक्स लगाकर युवाओं द्वारा नशे के सेवन पर अंकुश लगाने का भी प्रयास किया है। जेयू में पीजी कर रही तान्या ने कहा कि राज्य के युवाओं को हित में रखकर केंद्र ने आईआईटी कालेज, स्टेडियम की घोषणा कर बहुत ही बढ़िया काम किया है। वहीं मोबाइल फोन, लैपटाप भी सस्ते कर युवाओं को खुश किया है।
विज्ञापन