{"_id":"27-49945","slug":"Jammu-49945-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव जलाते महिला झुलसी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोव जलाते महिला झुलसी, मौत
Jammu
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अखनूर में एक महिला मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे अपने निवास स्थान पर आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को अखनूर अस्पताल लाया गया लेकिन महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके महिला के आग लगने के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका का देवर बिशन लाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी भाभी शीला देवी (52) अखनूर स्थित अपने घर में खाना बनाने लगी थी, तभी उसने स्टोव को पंप मारना शुरू किया। स्टोव जलते वक्त कुछ खराबी कर रहा था। स्टोव के बरनर में से आग रुक-रुक कर निकल रही थी, तभी उनकी भाभी ने पिन लगाकर पंप मारना शुरू किया, स्टोव में प्रेशर बन गया। तभी पंप मारने वाली जगह से तेल लीकेज हुआ और प्रेशर के साथ उनकी भाभी पर आ गिरा, जिससे पहले से जल रहे बरनर से उनके शरीर पर आग लग गईइस दौरान उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक उनका शरीर बुरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में भेज दिया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिले
जम्मू। शहर और आसपास इलाके में मंगलवार को अलग जगह पर दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। प्रेम नगर, मौजूदा हरी कृष्ण मंदिर क्षेत्र निवासी सुभाष चंद्र आइसक्रीम की दुकान के बाहर मृत मिला है। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।उधर राजिंद्र पार्क में पड़ा एक और शव मिला जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पार्क से कुछ लोगों ने शव के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन उसकी पहचान संबंधी कोई सुराग नहीं मिल पाया।