फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मेडिकल एजूकेशन से भी भेजा जाएगा स्टाफ

मेडिकल एजूकेशन से भी भेजा जाएगा स्टाफ

Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। इसी माह की 28 तारीख से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग से भी डाक्टर और मेडिकल स्टाफ श्रीनगर जाएगा। इसमें मेडिसन, सर्जरी, आर्थो आदि यूनिटों के डाक्टरों सहित तकनीशियनों की सेवाएं ली जाएंगी। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से 20 डाक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात होगा। जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता ने बताया कि सरकार को डाक्टरों के पैनल की सूची भेज दी गई है। इस बार महत्वपूर्ण यूनिटों में स्टाफ के मुताबिक डाक्टरों को भेजा जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार यात्रा से पूर्व डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन एसोसिएटेड अस्पतालों से मेडिसन, सर्जरी, आर्थो यूनिटों से तीन-तीन डाक्टरों की सूची भेजी गई है। इसके अलावा अलग से टेक्नीशियन भी भेजे जाएंगे। आर्थो विभाग के एचओडी डा. अनिल गुप्ता के अनुसार डाक्टरों के पैनल की सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले साल न्यूरो सर्जरी और अन्य कई यूनिट से डाक्टरों को सूची में शामिल किए जाने से कामकाज काफी प्रभावित हुआ था। न्यूरो सर्जरी में एक सर्जन के छुट्टी और दूसरे के यात्रा में तैनात होने से विभाग को बंद करने की नौबत आ गई थी। इस बार प्रमुख यूनिटों से डाक्टरों को राहत दी गई है। पिछले साल जम्मू के एसोसिएटेड अस्पतालों से कश्मीर के लिए 12 डाक्टरों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से भेजे जा रहे डाक्टरों को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगहों पर तैनात किया जाएगा। कश्मीर में यात्रा मार्ग पर पांच बेस अस्पतालों के अलावा 28 प्राथमिक चिकित्सा और इमरजेंसी चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के गांधीनगर, सरवाल और राजीव गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

यात्रा के दौरान आन स्पॉट पंजीकरण काउंटर आधार शिविर भगवती नगर, जम्मू हाट और सरस्वती धाम रेलवे स्टेशन पर स्थापित होंगे। यहीं से यात्रियों को आन स्पॉट स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की भी सुविधा दी जाएगी। इस बार लखनपुर से बनिहाल के पारंपरिक मार्ग के अलावा मुगल रोड से जुड़े केंद्रों पर भी चिकित्सा व्यवस्थाएं मजबूत बनाई जा रही हैं। मुगल रोड से राजोरी और पुंछ जिलों से बड़ी संख्या में यात्रियों के सीधे श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed